मुंबई. दैनिक भास्कर समूह देश में किसी भी भाषा में सबसे ज्यादा प्रसारित होने वाला दैनिक समाचार पत्र समूह बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय संस्था ऑडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशन (एबीसी) के अनुसार दैनिक भास्कर समूह के अखबारों की जनवरी से जून 2019 की अवधि में कुल प्रसारित संख्या 54 लाख 32 हजार 706 रही। यह संख्या दूसरे नंबर पर मौजूद टाइम्स ऑफ इंडिया समूह से 10.03 लाख ज्यादा है। वहीं तीसरे नंबर के दैनिक जागरण से हम 20.08 लाख ज्यादा हैं।
भास्कर समूह के 12 राज्यों में 65 संस्करण
प्रसार संख्या के आकलन के लिए एबीसी में रजिस्टर्ड दैनिक समाचार पत्रों के आंकड़ों के अनुसार दैनिक भास्कर समूह शीर्ष पर है। दूसरे व तीसरे स्थान वाले दैनिक अखबारों से इसकी बढ़त भी काफी अधिक है। इसमें दैनिक भास्कर (हिंदी), दिव्य भास्कर (गुजराती) और दिव्य मराठी (मराठी) की प्रसार संख्या शामिल है। दैनिक भास्कर समूह के देश के 12 राज्यों में 65 संस्करण हैं। इसके हिंदी, गुजराती और मराठी भाषाओं में दैनिक अखबार प्रसारित होते हैं। दैनिक भास्कर समूह का फोकस 'केंद्र में पाठक' है। हम जो भी नया, अलग करते हैं वह पाठक को केंद्र में रखकर ही करते हैं।
प्रसार संख्या में देश के टॉप तीन दैनिक अखबार
रैंक | समाचार पत्र समूह | मेन | वेरिएंटकुल संख्या |
1 | दैनिक भास्कर समूह | 50,48,172 | 3,84,53454,32,706 |
2 | टाइम्स ऑफ इंडिया समूह | 41,64,789 | 2,64,31744,29,106 (फाइनेंशियल डेली को छोड़कर) |
3 | दैनिक जागरण समूह | 32,28,099 | 1,96,49734,24,596 |
(स्रोत: एबीसी जनवरी—जून 2019)